सोनीपत। कोहरा गहराने से शुक्रवार को दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर 20 मीटर तक सिमटी दृश्यता के कारण दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटा से 8 घंटे तक की देरी से चली। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शुक्रवार को दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 8:06 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 1:38 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 3:23 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 2:35 घंटे, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस 1:28 घंटे, 11077 झेलम एक्सप्रेस 1:40 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 4:53 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 53 मिनट, 64531 सवारी गाड़ी 1:09 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:07 घंटे, 20433 जम्मू मेल 2:28 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:39 घंटे, 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 1:28 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 11078 झेलम एक्सप्रेस 2:14 घंटे, 12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 2:01 घंटे, 12680 इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:01 घंटे, 11842 गीता जयंती 2:02 घंटे, 12498 शान-ए-पंजाब 1:08 घंटे, जम्मू मेल 2:23 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1:51 घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस 1:13 घंटे, 18310 संभलपुर एक्सप्रेस 2:09 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:24 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:51 घंटे, 64470 सवारी गाड़ी 1:20 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 1:31 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:02 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:15 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची।
ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल