फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में फ्लू ओपीडी के डॉक्टरों को नहीं मिला गाउन और अन्य सामान तो इलाज करने से किया इनकार

विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस पर शिकायत लेकर पहुंचे मरीज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से खांसी जुकाम आदि के मरीजों के लिए अलग से फ्लू ओपीडी बनाई गई है| जिसमें फ्लू के मरीजों की जांच की जाती है| इस फ्लू ओपीडी में रोजाना दो दो डॉक्टरों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है| ओपीडी में रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों की जांच हो रही है| ओपीडी में रविवार को डॉ. प्रदीप लाकड़ा व डॉ. सीमा सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन इनको ड्यूटी के समय गाउन व बचाव संसाधन नहीं दिए गए| जिससे डॉक्टरों ने मरीजों का जांच करने से इनकार कर दिया | बता दें कि फ्लू ओपीडी में लगभग 2 घंटे तक मरीजों की जांच नहीं की गई, जिससे मरीज भटकते रहे| मरीज परेशान होकर सीएमओ के पास पहुंचे और उनसे मामले की शिकायत की गई| सीएमओ डॉ. बीके राजौरा के मामले की पूरी जानकारी करने के बाद समस्या का समाधान किया गया| जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीजों की जांच शुरू की और उसके बाद ही मरीजों को दवाई भी मिली|
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें