फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी पर जहांगीरपुरी में बवाल

Wed, 30 Apr 2014 01:42 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय की पांच छात्राओं ने रेलवे कॉलोनी सोनीपत निवासी म्यूजिक टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचीं छात्राओं के परिजन ने आरोपी टीचर को बंधक बनाकर स्कूल पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


स्कूल पर हो रहे बवाल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को तितर-बितर करने लगी, इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। पथराव में एक सिपाही समेत चार लोग जख्मी हो गए और दो सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुरी ए ब्लॉक स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली पांच छात्राएं जहांगीरपुरी इलाके में रहती हैं। छात्राएं कुछ दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों ने छात्राओं से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने स्कूल के म्यूजिक टीचर विजय कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद छात्राओं के परिजन मंगलवार सुबह शिकायत करने स्कूल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल आरोपी टीचर पर कार्रवाई करने के बदले परिजनों को ही धमकाने लगी और उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया। परिजन आरोपी टीचर की पिटाई कर उसे स्कूल से खींचकर ले जाने लगे।

इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के चंगुल से टीचर को छुड़ाने की कोशिश की। इससे लोगों में गुस्सा भड़क गया और उन लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस की टीम ने हल्का लाठीचार्ज कर लोगों को भगाया और उनके चंगुल से आरोपी टीचर को छुड़ाकर उसे हिरासत में ले लिया।

छात्राओं की शिकायत पर आरोपी टीचर गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला शांत होने के बाद महेंद्र पार्क पुलिस ने पीड़ित पांच छात्राओं का बयान दर्ज किया। उनके बयान पर महेंद्र पार्क थाने की पुलिस ने आरोपी टीचर विजय कुमार (38) मूल निवासी रेलवे कॉलोनी सोनीपत के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने 18 पुरुष और पांच महिलाओं के खिलाफ दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें