फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद पड़ी पेयजल लाइन से निकली ज्वलनशील गैस

Thu, 19 Mar 2026 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में माचिस की तीली लगाने पर पाइपलाइन से निकली ज्वलनशील गैस से पकड़ी गई आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। अगवानपुर रोड पर नर्सिंग होम के सामने जनस्वास्थ्य विभाग की वर्षों से बंद पड़ी पुरानी पेयजल लाइन से ज्वलनशील गैस निकलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन से गैस जैसी तेज दुर्गंध आ रही थी। माचिस की तीली लगाते ही गैस में आग पकड़ ली।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पाइप को गुटका लगाकर बंद कर दिया है ताकि गैस का रिसाव रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए क्योंकि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता बसंत कुमार ने बताया कि लाइन पुरानी होने के साथ बंद पड़ी है। इसमें गंदगी जमा होने से गैस बनी और जर्जर लाइन से बाहर निकली। अभी इसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें