फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच महिलाओं को लगवाया एचपीवी का टीका

Sat, 21 Feb 2026 06:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को समर्पित सामाजिक संस्था सेफ इंडिया फाउंडेशन ने एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम के तहत शनिवार को 5 महिलाओं को निशुल्क वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि इस सेवा कार्य में डॉ. अमित राय ने विशेष सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि सामाजिक उद्देश्यों एवं व्यक्तिगत गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए लाभार्थी महिलाओं के नाम और पहचान गोपनीय रखी गई है।
प्रोजेक्ट इंचार्ज एडवोकेट अरविंद मित्तल ने बताया कि बच्चेदानी का कैंसर, जिसे सर्वाइकल कैंसर भी कहा जाता है महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर रोगों में से एक है। प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते इसलिए नियमित जांच और समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। एचपीवी वैक्सीन इस कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। जागरूकता और समय पर उपचार से इस रोग को रोका जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें