फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच ट्रेनें रहीं रद्द, ऊंचाहार साढ़े 12 तो मालवा एक्सप्रेस 7 घंटे लेट

Mon, 13 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : सौ शैया अस्पताल के बालरोग विभाग में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद भले ही कोहरे का प्रभाव खत्म हो गया हो, लेकिन ट्रेनों का परिचालन अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है। इस कारण यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रविवार को दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर लंबी दूरी की तीन एक्सप्रेस ट्रेनें व दो सवारी गाड़ियां रद्द रहीं। वहीं कई सवारी गाड़ियां भी एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली 03309 जम्मूतवी व 64001 सवारी गाड़ी रद्द रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस 12:44 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 1:08 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 7:38 घंटे, 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2:37 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 8:22 घंटे, 14679 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:26 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:18 घंटे, 64451 सवारी गाड़ी 1:31 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 1:09 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 03310 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 64002 सवारी गाड़ी, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द रही। 11078 झेलम एक्सप्रेस 4:22 घंटे, जम्मू मेल 2:03 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:33 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है। मौसम साफ होते ही ट्रेनें भी निर्धारित समय से दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें