सोनीपत। दो दिन से हो रही बारिश से रविवार को भी रेलवे यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली और नांगल डेम में पटरियों पर पानी भरने से चार सवारी गाड़ियों सहित ऊना से दिल्ली आवागमन करने वाली 12057 व 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन रद्द करना पड़ा। वहीं चार सवारी गाड़ियों सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। यह ट्रेनें 35 मिनट से साढ़े पांच घंटे की देरी से गंतव्य की ओर रवाना की गईं। ट्रेनों के रद्द होने व देरी से चलने के कारण अंबाला व दिल्ली की तरफ आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई
भारी बारिश के कारण रविवार को दिल्ली व अंबाला मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रैक पर पानी भरने से रेलवे यातायात प्रभावित रहा। ऐसे में रेलवे की ओर से जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित पांच सवारी गाड़ियों को रद्द करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने व्यवस्था बनाकर ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया। कुछ यात्री सोनीपत स्टेशन पर बैठकर गाड़ियों का इंतजार करते रहे, जबकि कई यात्री निजी वाहनों व रोडवेज बसों का सहारा लेकर चले गए। दिल्ली से पानीपत की तरफ जाने वाली सवारी गाड़ी (04581, 04583) व पानीपत से दिल्ली की तरफ जाने वाली (04910 व 04586) को रद्द कर दिया गया।
अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
ट्रेन संख्या नाम देरी
04272 गति शक्ति एक्सप्रेस 4:34 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 2:39 घंटे
12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:32 घंटे
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 3:03 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 53 मिनट
12920 मालवा एक्सप्रेस 1:38 घंटे
14034 जम्मू मेल 1:10 घंटे
14554 हिमाचल एक्सप्रेस 1:55 घंटे
18102 टाटा नगर एक्सप्रेस 1:19 घंटे
04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 1:26 घंटे
04588 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 1:20 घंटे
14508 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:37 घंटे
12312 नेताजी एक्सप्रेस 45 मिनट
04406 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर 54 मिनट
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 1:24 घंटे
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:09 घंटे
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 1:34 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 1:50 घंटे
22455 कालका एक्सप्रेस 3:05 घंटे
04449 दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 35 मिनट
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:53 घंटे
12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 4:57 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 5:37 घंटे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 40 मिनट
14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 2:18 घंटे
04127 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1:26 घंटे
भारी बारिश के चलते दिल्ली व अंबाला मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पटरियों पर पानी भरने से रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई है। फिर भी अधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त करवाकर ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया। -अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
फोटो 29- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद