फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चौकीदार की हत्या में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :46: सोनीपत के गांव सैदपुर में चौकीदार की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सीआईए की ट
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर के पास निर्माणाधीन फैक्टरी के चौकीदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव डईया का रहने वाला गुड्डू है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव सैदपुर निवासी रवि ने 19 जुलाई, 2020 को खरखौदा पुलिस को बताया था कि वह तथा उनके पिता टायर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वह दिन में नौकरी करते है, जबकि उनके पिता रात में जाते थे। उनके पिता 18 जुलाई, 2020 की रात को ड्यूटी पर थे। जब वह सुबह ड्यूटी पर पहुंचे तो उनके पिता वहां लगे ट्रांसफार्मर के पास जमीन पर पड़े थे। ट्रांसफार्मर के नट-बोल्ट खुले हुए थे। वहां पर एक पिस्तौल भी पड़ी थी। उसने शक जताया था कि चोरी करने आए लोगों ने उनके पिता की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने जावेद और मोईद को गिरफ्तार किया था। उसके बाद आरोपी गुड्डू के बारे में पता लगा था। उस पर पांच हजार का इनाम रखा गया था। अब सीआईए के सहायक उप निरीक्षक अजमेर की टीम ने गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो :46: सोनीपत के गांव सैदपुर में चौकीदार की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सीआईए की ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें