फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल

Wed, 17 Jan 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खरखौदा-गोहाना मार्ग पर आरा मशीन के पास कार और कैंटर में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। उनको बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। दूसरी तरफ शहर में कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव जौली निवासी बारू ने बताया कि वह अपने कैंटर को लेकर गोहाना से खरखौदा जा रहे थे। वह जब आरा मशीन के पास पहुंचे तो फरमाणा की तरफ से तेज रफ्तार में कार आई और सीधे उनके कैंटर में टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें घायलावस्था में बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अनिकेत, संगीता और प्रदीप भी घायल हो गए। उनको भी खानपुर कलां स्थित अस्पताल ले जाया गया। बारू की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं गांव ककाना भादरी निवासी मेहर सिंह ने शहर थाना गोहाना की पुलिस को बताया कि वह घरेलू सामान लेने बाइक पर गोहाना आए थे। उनके पीछे गांव के ही वीरभान बैठे थे। वह जब शहर में महम मोड़ के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। वीरभान उन्हें अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें