संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव हसनगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायल की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने 12 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।
गांव हसनगढ़ निवासी संदीप ने बताया कि वह शाम के समय अपने चाचा राजेंद्र व भाई दयाल दास के साथ घर के सामने गली में खड़े थे। इस दौरान रवि उर्फ मगतू फोन पर बातें करता हुआ आया और चाचा राजेंद्र को कहने लगा कि तूने मेरे साथ जो मारपीट की थी इसका मजा चखाउंगा। इसके बाद रवि ने काला को आवाज लगा कर बुला लिया। काला धारदार हथियार लेकर आया। उसके साथ संजीव, सुरेंद्र, नरेंद्र, अंकित मनीष, धडु, कृष्ण, पवन, बलजीत, मनजीत आदि थे। सबने मिलकर हमला कर दिया । बीचबचाव करने आई मां सुमित्रा देवी पर भी हमला कर दिया। पीड़ित के भाई दीपक व उत्तम के साथ भी मारपीट की गई। कुछ देर बाद अन्य लोग आ गए। उन्होंने उन पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। शोर सुनते ही भीड़ एकत्रित होने लगी। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।