फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वन-वे किया रोहतक-पानीपत हाई-वे, पार्किंग स्थल के चलते लगा जाम

Thu, 26 Sep 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 44- सोनीपत के गोहाना में आयोजित जन आशीर्वाद रैली के उपरांत रोहतक-पानीपत हाईवे पर लगा लंबा
विज्ञापन
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोहाना के सेक्टर 13-14 के बीच मैदान में हुई जन आशीर्वाद रैली के बाद लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए रैली से पहले ही रोहतक-पानीपत हाईवे को वन-वे कर दिया था। पार्किंग को रैली स्थल पर लगाए गए पंडाल के मुख्य गेट के सामने दूसरी तरफ बनाया था। दोपहर को रैली समाप्त होने के बाद लोग अपने वाहन लेने पार्किंग की तरफ चले तो दूसरी तरफ वाहन चालक पार्किंग से वाहन निकालने लगे। ऐसे में हाई-वे पर बसों व अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जन आशीर्वाद रैली को लेकर पुलिस ने व्यवस्था चाक-चौबंद करने के अलावा जाम से निपटने के लिए अलग से तैयारी की थी। सुबह 10 बजे से ही लोग रैली में आने शुरू हो गए थे। पुलिस ने वाहनों को पार्किंग में लगवाया। लेकिन, रैली के बाद जब एक साथ बड़ी संख्या में वाहन निकले तो सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन रेंगते हुए चले। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं जन आशीर्वाद रैली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए सात जिलों की पुलिस के साथ ही सशस्त्र व रिजर्व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा में 10 डीसीपी, 30 से अधिक एसीपी, करीब 100 इंस्पेक्टर समेत डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। रैली में आने वाले सभी लोगों को जांच के बाद ही रैली में जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें