फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सूखे पड़े नाले में मिला पांच माह का भ्रूण

Mon, 23 Oct 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड पर मयूर विहार की गली नंबर-26 के सामने सूखे पड़े नाले में करीब पांच माह का भ्रूण मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने राहगीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन


मूयर विहार निवासी बंटू सिंह को गली नंबर-26 के सामने नाले में भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। इस पर उन्होंने सिटी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया। जांच में पाया गया कि भ्रूण करीब पांच माह के लड़के का है। पुलिस ने आसपास के लोगों को सूचना देकर भ्रूण को फेंकने वालों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने मामले में बंटू सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए हैं।



सोनीपत में पांच दिन के अंदर दूसरा भ्रूण मिला है। इससे पहले 17 अक्तूबर को बहालगढ़ में कूड़े के ढेर के अंदर से आठ माह का भ्रूण मिला था। वह भी लड़के का ही था।
विज्ञापन


वर्जन

मयूर विहार में सूखे नाले के अंदर करीब पांच माह का भ्रूण मिला है। उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उसे फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


-देवेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना सिटी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें