फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमडीयू की मेरिट सूची में पांच छात्राओं ने बनाई जगह

Sat, 04 Apr 2026 05:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की एमए मनोविज्ञान की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। एमए मनोविज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि ने सातवां, मंजू ने नौवां, निकिता ने दसवां, पायल ने 17वां व ज्योति ने 20वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर टीकाराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दहिया और प्राचार्य गीता ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को आगे भी निरंतर मेहनत कर सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राध्यापिकाएं अनु और नैंसी भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें