फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर स्थित रौनक पब्लिक स्कूल में अपोलो ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित खिलाड़ी क
गन्नौर। रौनक पब्लिक स्कूल के पांच खिलाड़ी इंग्लैंड के मैनचेस्टर में आयोजित होने वाले फुटबाल के अपोलो ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
खिलाड़ियों का चयन पंजाब के मोहाली में हुई ट्रायल के माध्यम से किया गया है। ट्रायल में इंग्लैंड, नेपाल, थाईलैंड के साथ देश के केरल, मणिपुर भोपाल, हरियाणा व अन्य राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। ट्रायल में बतौर मुख्य अतिथि इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल खिलाड़ी गैरी नेवल ने हिस्सा लिया था। साथ ही इंग्लैंड के एंडी ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्राचार्य रजनी शर्मा ने बताया कि अपोलो ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए चुने गए खिलाड़ी अब मैनचेस्टर में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।