फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फसल अवशेष जलाने के आरोपी पांच किसान गिरफ्तार, रिहा

Mon, 21 Oct 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। फसल अवशेष में आग लगाने के आरोपियों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। थाना गन्नौर पुलिस ने फसल में आग लगाने के आरोप में पांच किसानों को गिरफ्तार किया और जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पराली जलाने की शिकायत पर पर थाना गन्नौर पुलिस ने पांच अलग-अलग किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। सभी किसानों को सैटेलाइट के माध्यम से फसल अवशेषों में आग लगाने के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस ने गांव जफरपुर के शमीम, सैंयाखेड़ा के रामपाल शर्मा, बली कुतुबपुर के कृष्ण, हलदाना गांव के कृष्ण कुमार व गांव बड़ौली के विक्रम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223बी के तहत मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बाद में जमानत दे दी गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन पराली जलाने के संबंध में पूरी तरह से सख्त है। पराली जलाने से रोकने के लिए सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसानों को पराली न जलाने के बारे में जागरूक भी किया जाता है। जो किसान आदेशों का उल्लंघन करते हैं उन पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह पराली में आग लगाने की बजाय उनका उचित प्रबंधन करें, जिससे वातावरण में प्रदूषण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें