फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उप सिविल सर्जन समेत पांच डाॅक्टरों का तबादला

Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप सिविल सर्जन समेत चार चिकित्सकों का तबादला किया गया है। उनके स्थान पर कोई चिकित्सक नहीं मिला है। जिला स्वास्थ्य विभाग में लगातार चिकित्सकों की कमी हो रही है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया का तबादला फतेहाबाद हो गया है। वहीं, जिला नागरिक अस्पताल से फिजिशियन डॉ. नवदीप मलिक, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा व डाॅ. राशि वालिया का तबादला जींद हो गया है। वहीं, फिरोजपुर बांगर सीएचसी से डॉ. अदिति का तबादला खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में किया गया है।
सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने का दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिले में चिकित्सकों के 207 पद स्वीकृत कर रखे हैं। चिकित्सकों के पद लगातार खाली हो रहे हंै। 10 जनवरी को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मलिक ने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

31 जनवरी को उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम सेवानिवृत्त हो गए थे। अब सरकार की ओर से उप सिविल सर्जन समेत चार चिकित्सकों का तबादला सोनीपत से बाहर कर दिया है। उप सिविल सर्जन डाॅ. गीता दहिया का तबादला फतेहाबाद किया है। वहीं, जिला नगारिक अस्पताल से तीन चिकित्सकों का तबादला जींद में कर दिया गया है। अब सोनीपत में चिकित्सकों के 73 पद खाली हो गए हैं। इसके चलते मरीजों को इलाज कराने में परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें