खरखौदा। क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम ने बिजली के टावर से एल्युमिनियम के तार चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के कीर्ति नगर निवासी राजन, बंटी व सोनू, मूलरूप से झज्जर फिलहाल दिल्ली निवासी परमजीत व पंजाब के लुधियाना निवासी चंद्रकेश है।
उत्तराखंड के देहरादून निवासी योगेंद्र ने 5 मई को शिकायत दी थी कि वह आरएस इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में कार्य करता है। उनकी कंपनी खरखौदा क्षेत्र में 220 केवी की बिजली लाइन डाल रही है। इसके लिए झरोठ व झरोठी गांव के खेतों से टावर गुजारे गए हैं। इनमें से तीन टावरों से गुजारे गए एक किलोमीटर लंबे तार को चोर चुरी कर ले गए। शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।