फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी में चोरी करने पर सुरक्षाकर्मी सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने फैक्टरी से सामान चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों गांव लाठ निवासी अनिकेत, दीपांशु, रिंकू, मोनू और भैंसवान खुर्द निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के सासाराम जिले के गांव शहापुरा के रहने वाले मैनेजर बाबन प्रसाद गुप्ता ने 1 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह सोमवार को रूखी गांव के रेलवे स्टेशन के नजदीक फैक्टरी में गए तो काफी सामान चोरी मिला।
बाबन के अनुसार अलग-अलग हार्स पावर की चार मोटरें, पंखे, जैक, कांटा और लोहे का अन्य सामान चोरी किया गया था। इस मामले में उन्होंने फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी सुमित समेत कई अन्य लोगों पर चोरी करने का शक जताया था। अब इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें