युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस के साथ। संवाद
- फोटो : Sonipat
गांव टांडा-झुंडपुर औद्योगिक क्षेत्र में युवक को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल करने और उसके बाद मौत होने पर दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के चाचा को पुलिस पहले काबू कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं।
गांव टांडा के सतपाल सिंह ने 20 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था उनका बेटे अशोक को खंभे से बांधकर रातभर पीटा गया। जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक के चाचा सिकंदर को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मामले में आरोपी नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपी सावन, प्रवीन, प्रदीप, सोनू व एक नाबालिग है। आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया। जबकि अन्य आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
युवक पर चोरी का आरोप लगा उसकी पिटाई करने व बाद में उसकी मौत होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में पांच अन्य आरोपियों को काबू किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। चार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई