सोनीपत। थाना गन्नौर पुलिस ने कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उदेशीपुर निवासी अमित उर्फ कातिया, वंश, रेवली निवासी रोहित, पुरखास राठी निवासी अंशु उर्फ तोमर व सांदल खुर्द निवासी हिमांशु है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। गांव कैलाना निवासी राहुल ने 13 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह व उनके चचेरे भाई अतुल पेपर देने सोनीपत गए थे। पेपर खत्म होने के बाद वह साथी अमित, आशु व सहिल के साथ घर जा रहे थे। वह जब पांची जाटान के अड्डे पर दुकान पर पहुंच तो वहां पर गौरव ने आकर अमित के साथ कहासुनी की थी। यहीं से विवाद शुरू हुआ था।