फोटो 01- सोनीपत स्थित आईटीआई के पास कंप्यूटर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को वोट डाल
सोनीपत। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की तरफ से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को आईटीआई के पास स्थित कंप्यूटर सेंटर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता राकेश पांडेय ने की। विनोद ने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व होता है। सुरेश कुमार ने सभी को मतदान के लिए शपथ दिलाते हुए पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया। कार्यक्रम में रामनिवास, सुरेश वत्स, सुनील, दीपक शर्मा, अमित शर्मा, मुकेश ठाकुर, अमित, ज्योति वर्षा मौजूद रहे।