फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी

Fri, 02 Aug 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में अधिकतर पाठ्यक्रमों की कट ऑफ 50 से 60 फीसदी तक गई। पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद से वरीयता सूची का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने सूची में नाम आने से राहत महसूस की है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करनाने के लिए 6 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 12 जुलाई को आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की थी। दाखिले के लिए पंजीकरण करवाने के बाद से विद्यार्थियों को पहली वरीयता सूची के जारी होने का बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार दोपहर को पहली वरीयता सूची जारी की गई। सूची जारी करने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि वरीयता सूची जारी होने के करीब एक घंटे बाद पोर्टल बंद हो गया था। जिससे महाविद्यालय प्रबंधन को परेशानी उठानी पड़ी।
स्नातक पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों ने बढ़ाई परेशानी
स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी सीटें रिक्त हैं। जिसने महाविद्यालय प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी है। जिले के कई महाविद्यालयों में अभी भी करीब 50 फीसदी तक सीटें रिक्त पड़ी हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने रिक्त सीटों को भरने के लिए फिर से ओपन काउंसिलिंग शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली वरीयता सूची जारी कर दी गई है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 6 अगस्त तक का समय दिया गया है। स्नातक पाठ्यक्रम में ओपन काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद भी सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

प्रो. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें