फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश के बाद अगवानपुर फाटक रोड पर चलना मुश्किल

Fri, 02 Aug 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। अगवानपुर रेलवे फाटक रोड पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते उखाड़ी गई सड़क के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क पर हुए कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

एचएसआरडीसी ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए फाटक के दोनों तरफ की सड़कों को उखाड़ा है, लेकिन निर्माण कार्य की ढीली चाल के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता कच्चा होने से बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ हो गया है। जिससे वाहन चालक फिसल रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों की मांग है कि उखाड़ी गई सड़क पर रोड़ा डलवाया जाए, ताकि वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि वह जल्द एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को शिकायत देकर समस्या का समाधान करवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें