फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहले गाड़ी से टक्कर मारी, फिर घर आकर युवक को पीटा

Mon, 02 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खान कॉलोनी (स्वतंत्र नगर) के युवक ने उनकी बाइक को गाड़ी से टक्कर मारने व बाद घर आकर पिटाई व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। युवक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खान कॉलोनी निवासी अर्जुन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह वह शनिवार देर शाम बाइक पर सवार होकर फोटोस्टेट की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी सवार युवक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वह अपनी बाइक लेकर घर आ गया। इसी दौरान गाड़ी सवार दो युवक, जिसमें से एक फारूक को वह जानता हैं, उनके घर आ गए।
उन्होंने घर आकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। बाद में धमकी दी कि रात को सभी को मार दूंगा। उसके बाद वह चले गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें