गन्नौर। बादशाही रोड पर बुधवार शाम को युवक पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया। गन्नौर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पानीपत जिले के गांव पट्टी कल्याणा निवासी संदीप ने बताया कि वह अपनी बाइक की मरम्मत करवाने के बाद घर लौट रहा था तो जीटी रोड गन्नौर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे वह सड़क पर गिर गए। गाड़ी में सवार चुलकाना निवासी गुलशन उर्फ डोला, समालखा निवासी लोकी व उनके साथी लाठी-डंडे लेकर उतरे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि गुलशन ने उसके सिर पर भी वार किया। भीड़ इकट्ठी होने पर आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गए।