फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मादक पदार्थ निरोधक टीम ने गांव फरमाणा से एक व्यक्ति को चरस के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फरमाणा पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मादक पदार्थ निरोधक टीम में नियुक्त एएसआई संजय ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव फरमाणा गश्त पर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में थैली लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर व्यक्ति वापस मुड़कर जाने लगा। जिस पर शक के आधार पर उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो थैली के अंदर चरस बरामद हुई। थैली के अंदर 50 ग्राम चरस थी। पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया। उसने अपनी पहचान गांव फरमाणा के रहने वाले सुभाष के रूप में दी। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना खरखौदा की फरमाणा चौकी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें