फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दमकल कर्मचारी कल से करेंगे तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल

Tue, 04 Aug 2026 05:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार पर द्विपक्षीय समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए 6, 7 और 8 अगस्त को राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 5 अगस्त तक मांगों को लेकर आदेश जारी नहीं किए तो हड़ताल शुरू होगी। मांगें पूरी नहीं होने पर इसे अनिश्चितकालीन आंदोलन में भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय में मंगलवार को हुई फायर विभाग यूनियन की बैठक जिला प्रधान राजीव खत्री की अध्यक्षता में हुई जबकि मंच संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया। इस दौरान दमकल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री ने कहा कि 13 मई को हुए द्विपक्षीय समझौते में सरकार ने कर्मचारियों की मांगें स्वीकार की थीं लेकिन अब उन पर अमल करने के बजाय सरकार पीछे हट रही है।
उन्होंने कहा कि यदि 5 अगस्त तक सभी स्वीकृत मांगों के आदेश जारी नहीं किए गए तो 6 अगस्त से राज्यभर में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजा भाई ने कहा कि सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया निराशाजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रुप-डी की भर्ती में सफाई कर्मचारियों के लिए कोई पद नहीं रखा गया जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती की मांग दोहराई। उनका आरोप है कि सरकार ने नियमितीकरण के बजाय केवल जॉब सिक्योरिटी का पत्र जारी कर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान देशराज नैन, जिला सचिव सुनील दत्त, राज्य नेता तेजेंद्र सिंह, नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के कोषाध्यक्ष दीपक बोहत, उपप्रधान त्रिलोक, रविंद्र व दमकल विभाग के धर्मेंद्र, नितिन शर्मा, अजीत, प्रदीप सैनी, विनोद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें