सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से राज्य स्तरीय हड़ताल का शुक्रवार को तीसरा दिन भी मांगों को लेकर अड़े रहे।
पूर्व जिला प्रधान संदीप तुर ने कहा कि प्रदेशभर के दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। यूनियन की प्रमुख मांग है कि फरीदाबाद की फैक्टरी में आग बुझाते समय शहीद हुए कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए।
आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा के साथ परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी भी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल का समर्थन देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी 87 नगर निकाय के कर्मचारी इस आंदोलन के साथ हैं। इस दौरान जिला प्रधान राजीव खत्री, मंच संचालन जिला सचिव अमित दहिया नगर पालिका इकाई सचिव राजा भाई, दीपक बोहत, विशाल, राजपाल, विवेक, विनोद शर्मा, सुनील, नितेश, पवन, नितिन , सोमपाल, सुमित भी मौजूद रहे।