फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अग्निशमन कर्मी मांगों को लेकर 11वें दिन भी हड़ताल पर

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते अ​ग्निशमन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
साेनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर हड़ताली कर्मचारियों ने 11वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। नगर निगम कार्यालय में धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री ने की व संचालन जिला सचिव अमित दहिया द्वारा किया गया।
विज्ञापन

राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम के चलते प्रदेश भर में रोजाना सैकड़ों स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। उसके बावजूद अधिकारी सरकार को लगातार गुमराह कर रहे हैं कि आग बुझाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। अमित दहिया ने बताया कि सरकार ने फरीदाबाद में शहीद हुए दमकल कर्मचारी भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह की शहादत का तमाशा बना रखा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ओमप्रकाश, वरिष्ठ उपप्रधान विरेंद्र, श्रीपाल, होशियार, विक्रम सिंह, यशेंद्र, सोमपाल, राजपाल, पवन, मनोज, अजीत, सुनील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें