फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दमकल व सफाई कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर निकाला रोष मार्च

Tue, 21 Apr 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करते दमकल व सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मियों ने सोमवार को राज्यव्यापी हड़ताल को 22 अप्रैल तक जारी रखने का निर्णय लिया। हड़ताल के 13वें दिन नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर काले बिल्ले लगाकर निगम कार्यालय से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के गेट पर रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता दमकल यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान एवं जिला प्रधान राजीव खत्री, नगर निगम कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान भारत कंडेला, संचालन जिला वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र ने किया।
पूर्व जिला प्रधान संदीप तूर ने कहा कि फरीदाबाद में शहीद हुए दमकल कर्मियों व अन्य लंबित मांगों को लेकर अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं लेकिन सरकार हड़ताली कर्मचारियों की मांगो पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री स्वयं पहल कर हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर इन मुद्दे का समाधान करवाएं।
विज्ञापन

मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पे-रोल व कौशल निगम कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित, 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि का एरियर सहित भुगतान सहित अन्य मांगों का समाधान किया जाए।
नगरपालिका कर्मचारी संघ की इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि नगर निगम सोनीपत के इकाई स्तर की मांगों का समाधान करवाया जाए अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
दीपक, कमलेश, कांता, बबीता, फूल सिंह, रवि, अजीत, यशेंद्र, विजय, संदीप शर्मा, प्रदीप, वीरेंद्र, बबलू, सोमपाल, संदीप, मनोज, विनोद शर्मा, बलराज, राजपाल, संजय दहिया, सत्यवान, मनोज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें