फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना बनाने वाली 2 फैक्टरियों में भीषण आग

विज्ञापन
कुंडली फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सोनीपत : गांव नाथूपुर में चावल की पैकिंग के लिए बारदाना बनाने वाली दो फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि सोनीपत, राई, कुंडली, गनौर के अलावा पानीपत व रोहतक से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। आग बुझाने में दमकल के 55 कर्मी जुटे है। वीरवार को तड़के 3 बजे नाथूपुर स्थित ज्योति पैकिंग व साथ लगी फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग ज्यादा भड़कने से पहले फैक्टरी में सो रहे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि सोनीपत, कुंडली, राई व गनौर के अलावा रोहतक व पानीपत से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ी। 7 घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। कुंडली थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं। आग से नुकसान का अंदाजा फिलहाल नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें