सोनीपत। शहर के मॉडल टाउन स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा के बाहर लगे एटीएम को चोरों ने तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह नकदी चोरी नहीं कर सके। बैंक के सहायक जनरल मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बैंक के एजीएम कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि रात को चोरों ने एटीएम तोडक़र नकदी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह एटीएम से नकदी नहीं निकाल सके। सुबह जब स्टाफ के सदस्य बैंक में पहुंचे तो चोरी का पता लगा। चोरों ने एटीएम में लगे एसी, सीसीटीवी व बीएनए मशीन को भी नुकसान पहुंचाया है। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एजीएम ने बताया कि नकदी डालने वाली कंपनी के आने के बाद पता लग सकेगा कि एटीएम में कितनी राशि थी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है