फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टेंट हाउस के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 17 Feb 2026 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोदाम में आग लगने से जला टेंट का सामान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव बेगा में सोमवार रात में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। इससे टेंट संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। टेंट हाउस के संचालक प्रदीप ने बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने गोदाम की सीमेंट की चादर से बनी छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान में आग लगा दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना उन्होंने तुरंत डायल 112 पर दी। आग के कारण करीब 300 टेंट, 150 गद्दे, 145 रजाइयां, 100 कंबल, 16 लोहे की कुर्सियां और लगभग 300 प्लास्टिक की कुर्सियां सहित बड़ी मात्रा में टेंट का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि गोदाम के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन जब फुटेज देखने का प्रयास किया गया तो पता चला कि रात में किसी ने कैमरे बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें