फोटो 55: सोनीपत के कुंडली के प्याऊ मनियारी स्थित फैक्टरी में लगी आग और मौके पर लगी भीड़। स्रोत प
राई। कुंडली के प्याऊ मनियारी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बालाजी पैकेजिंग फैक्टरी में बुधवार देर शाम आग लग गई। अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
कुंडली के प्याऊ मनियारी स्थित बालाजी पैकेजिंग फैक्टरी में रिपेयर का काम चल रहा है। अचानक फैक्टरी की पहली मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के बाद सभी श्रमिक बाहर निकल गए। आग तेजी से फैल गई। फैक्टरी में केमिकल, गत्ता, प्लॉस्टिक होने की वजह से आग भड़क गई। आग ने देखते ही देखते फैक्टरी की पहली मंजिल को चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी मालिक हेमंत गुप्ता को दी गई। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।