फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में जिंदा जला चालक: सोनीपत में चलती गाड़ी में लगी आग, उठने लगी लपटें और धुएं का गुबार, अंदर फंस गया दीपक

Tue, 18 Feb 2025 09:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा

सार

सोनीपत के खरखौदा में कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। बीच हाईवे पर कार आग का गोला बन गई। मृतक दिल्ली का दीपक है। 
विज्ञापन
आग से जली कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ है। सोनीपत के खरखौदा में राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गांव रोहणा के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक कार के अंदर ही फंस गया और जिंदा जल गया, जिससे चालक की मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार सवार चालक गाड़ी के साथ जिंदा चल चुका था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी दीपक के रूप में हुई है। दीपक की दिल्ली के कुतुबगढ़ में मामा-भांजा गारमेंट्स के नाम से दुकान है। वह मंगलवार को रोहतक से दिल्ली के रोहिणी की ओर जा रहा था। जब वह गांव रोहणा के पास से गुजर रहा था तो उसकी कार में आग लग गई। पुलिस का कहना है कि कार टाटा कंपनी के अल्ट्रोज मॉडल की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब यह घटना हुई तो कार में दीपक अकेला सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हाईवे पर गुजर रही कार में अचानक आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कार धू-धूकर जलने लगी। धुएं का गुबार आसमान की तरफ उठ रहा था और आसपास भी धुआं फैल गया। इससे हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को दी। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों ने वाहनों को रोक लिया, जिससे हाईवे पर जाम की भी स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें