सोनीपत के गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान के जनरेटर कक्ष में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद
गोहाना। आंबेडकर चौक स्थित मातूराम हलवाई की जलेबी की दुकान के तीसरी मंजिल पर रखे जनरेटर में रविवार को अचानक आग लग गई। जनरेटर में आग लगी देख वहां काम कर रहे हलवाई और कामगार समय रहते जान बचाकर बाहर निकल गए। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। गोहाना निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आंबेडकर चौक के पास मातूराम हलवाई के नाम से दुकान कर रखी है। रविवार दोपहर को तीसरी मंजिल पर बने जनरेटर कक्ष में अचानक आग लग गई।