फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काजू का तेल निकालने की फैक्टरी में लगी भयंकर आग, भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। गांव दहिसरा के पास काजू के छिलके से तेल बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारणों का पता नहीं लग सका है। अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी है। अंदर तेल होने के कारण कुछ देर में ही आग काफी भड़क गई। आग की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पर नियंत्रण पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव दहिसरा के पास दिल्ली निवासी नीरज कुमार की काजू का तेल निकालने की फैक्टरी है। इस फैक्टरी में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी मालिक नीरज ने मामले से अग्निशमन विभाग को अवगत कराया। अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्टरी में तेल होने के कारण आग लगातार भड़क रही थी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संदीप कुमार ने बताया कि टीम ने आग पर नियंत्रण के लिए केमिकल का छिड़काव किया। उसके बाद आग को चार घंटे की मशक्कत के बाद नियंत्रित किया जा सका। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फैक्टरी मालिक नीरज कुमार ने बताया कि पेंट फैक्टरी के एक हिस्से में काजू के छिलके का तेल निकालकर उसका भंडारण किया हुआ था। वहीं से आग की शुरुआत हुई। आग से हुए नुकसान का आकलन सुबह जांच के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें