फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट : शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड की उत्तर कुंजी, शिकायत दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी अब अपने प्रश्रों के उत्तर का मिलान कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर में गड़बड़ी लगती है या उत्तर गलत लगता है तो वह अपनी शिकायत 7 दिसंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर जमा करवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की तरफ से दर्ज कराई जाने वाली आपत्ति के हर प्रश्न के लिए एक हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। जिससे अभ्यर्थियों में रोष है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अगर उत्तर सही पाया जाता है तो बोर्ड शुल्क वापस कर देगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को शिकायत के साथ संबंधित प्रश्न के उत्तर के पुख्ता प्रमाण भी उपलब्ध करवाने होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि सरकारी शिक्षक बनने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से अध्यापक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। पहली से पांचवीं कक्षा तक के प्राथमिक शिक्षकों को पीआरटी लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण करनी आवश्यक है, जबकि स्नातक शिक्षक के लिए लेवल-2 यानी टीजीटी की परीक्षा और स्नातकोत्तर शिक्षक के लिए लेवल-3 अर्थात पीजीटी की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 3 व 4 दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित की थी। सोनीपत में दोनों दिन तीन सत्रों में आयोजित परीक्षा में 17700 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर में गड़बड़ी लगती है तो वह निर्धारित शुल्क के साथ अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- एचटेट उत्तरकुंजी देखने के लिए शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं
-होमपेज पर, एचटेट उत्तर कुंजी 2022 लिंक पर क्लिक करें
-इसके बाद लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 की उत्तर कुंजी पर क्लिक करें
-स्क्रीन पर एचटेट 2022 की उत्तर कुंजी दिखाई देगी
-उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट जरूर लें
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को आयोजित की गई थी। जिसकी उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न का उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह अपनी शिकायत बोर्ड की वेबसाइट पर 7 दिसंबर तक दर्ज करवा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को प्रत्येक प्रश्न के हिसाब से एक हजार रुपये शुल्क जमा करवाना होगा। - डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें