अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पास की फैक्टरी में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया। लेकिन ओसिस टैक्सफैब इंडिया फैक्ट्री में लगी आग पर 4 घंटे लग गए। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। आग से फैक्टरी भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो गया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग सकेगा।
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने फिर उठाई दमकल गाड़ियों की मांग
एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने कहा की उनकी एसोसिएशन कई बार बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन से दमकल गाड़ी की व्यवस्था करवाने की मांग कर चुकी है, ताकि आग लगने पर उस पर तुरंत काबू पाया जा सके। लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। बार-बार मांग करने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में दमकल केंद्र की निर्माण कार्य तो चल रहा है लेकिन तब तक बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन की तरफ से एक दमकल गाड़ी की व्यवस्था की जानी चाहिए।
आग को काबू पाने के लिए दीवार तोड़ी
फैक्ट्री के अंदर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को फैक्ट्रियों की दीवारों को तोड़ना पड़ा। दीवार तोड़ने के बाद कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर लगातार अंदर सुलग रही आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
औद्योगिक क्षेत्र बड़ी से फैक्टरी में आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर थीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। मामले की जांच की जा रही है। -विनय सिंह, थाना प्रभारी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र।