फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, चालक झुलसा

Sun, 31 Aug 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सेक्टर 7-8 के पास चलती कार में आग लगने से चालक बुरी तरह जल गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार से बाहर निकाला, उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करउसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-23 निवासी प्रदीप इस्टीम नामक कार में सवार होकर शनिवार देर शाम को जीटीरोड बहालगढ़ से सोनीपत की तरफ आ रहा था।

जब वह सेक्टर-7/8 के मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक चलती कार में आग लग गई। आग लगने से चालक बुरी तरह जल गया। राहगीरों ने मामले की सूचना राई थाना के अंतगत बहालगढ़ चौकी पुलिस व एंबुलेंस को दी। तभी पुलिस ने मुआयना कर युवक को गाड़ी से बाहर निकाला, इतने में बुरी तरह आग से झुलस चुका था। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर प्रदीप को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाकर कार में लगी से काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं लगा है कि कार सीएनजी से चलने वाली थी या फिर पेट्रोल से। बहालगढ़ चौकी प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि कार में आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आग से कार बुरी तरह से जल गई। पुलिस छानबीन में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें