फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 4 फैक्टरियों में आग...8 मजदूरों को सुरक्षित निकाला, दूसरी मंजिल पर फंसे 16 श्रमिक कूदे, पांच घायल

Mon, 12 May 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :17: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बेसमेंट में धधकती आग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों में आग लगने की घटना लगातार दूसरे दिन हुई। रविवार सुबह फुटवियर फैक्टरी में लगी आग ने साथ लगती दो अन्य फैक्टरियों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

चपेट में आई दोनों फैक्टरी की आग पर कुछ देर बाद ही काबू पा लिया गया, मगर फुटवियर फैक्टरी की आग रात नौ बजे तक नहीं बुझ सकी थी।
आग से मोबाइल पार्ट्स की फैक्टरी की छत पर फंसे आठ मजदूरों को अग्निशमन विभाग की टीम ने सकुशल नीचे उतार लिया। वहीं, शाम को एक अन्य फुटवियर की फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे 16 मजदूर नीचे कूद गए। ऊंचाई से कूदने की वजह से पांच मजदूरों को चोटें आई हैं।
सुबह करीब नौ बजे कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट नंबर-106 स्थित नायरा पॉलिरब प्राइवेट लिमिटेड में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और साथ लगती फुटवियर की दूसरी फैक्टरी मोहित इंटरप्राइजेज को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आग ने फैक्टरी के पीछे स्थित प्लॉट नंबर 81 की विजिन केबल व मोबाइल पार्ट्स की फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सबसे पहले प्लाट नंबर 107 और उसके बाद 81 नंबर की फैक्टरी में लगी आग को बुझाया गया। दोनों फैक्टरियों में ज्यादा नुकसान नहीं होने दिया गया।
105 नंबर की फैक्टरी के मालिक ने भी अपनी फैक्टरी की दीवार में दरार आने की बात कही है। रात नौ बजे तक 106 नंबर के प्लॉट की फैक्टरी के बेसमेंट में आग धधक रही थी। आग से फैक्टरी पूरी तरह जल गई है। नुकसान का आकलन जांच के बाद हो सकेगा। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

फोटो :17: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बेसमेंट में धधकती आग। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बेसमेंट में धधकती आग। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बेसमेंट में धधकती आग। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बेसमेंट में धधकती आग। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बेसमेंट में धधकती आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें