फोटो: सोनीपत के गन्नौर में घिस घिस कर कट चुका दमकल गाड़ी का टायर। संवाद
- रोडवेज ने टायर को घोषित किया कंडम, मुख्यालय को नए टायरों के लिए लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। दमकल की गाड़ियां ही सुरक्षित नहीं रहीं। गाड़ी का एक टायर में कट लगने के साथ वह घिस चुका हैं। खस्ताहाल गाड़ा प्रयोग आपातकालीन सेवाओं में किया जा रहा है। आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने वाले दमकल कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी दांव पर हैं।
गन्नौर दमकल विभाग के बेड़े में एक छोटी और दो बड़ी गाड़ियां शामिल हैं। गाड़ियों की समय पर मरम्मत न होने से इसमें आएदिन तकनीकी खराबी रहती है। एक गाड़ी के टायरों की हालत इतनी खराब है कि उन्हें सड़क पर चलाने योग्य नहीं माना जा सकता। इसके बावजूद आपातकालीन कॉल मिलने पर कर्मचारियों को इसी गाड़ी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना होना पड़ता है।
पहले टैंक से पानी का रिसाव भी बना था परेशानी
दमकल गाड़ियों की बदहाल स्थिति का मामला पहले भी सामने आ चुका है। पिछले दिनों एक गाड़ी के पानी के टैंक से लगातार रिसाव हो रहा था। टैंक से पानी टपकने की समस्या को काफी समय बाद ठीक करवाया गया।
वर्जन
संबंधित दमकल गाड़ी के टायर को रोडवेज विभाग की ओर से कंडम घोषित किया जा चुका है। इसके बाद नए टायर बदलवाने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। मुख्यालय से टायर उपलब्ध होने के बाद उन्हें बदलवाया जाएगा।
शमशेर सैनी, दमकल अधिकारी