फोटो 24- सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड पर बैंक्वेट हॉल में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त कार को द
गोहाना। बरोदा रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में बीती रात अचानक के आग लग गई। जब आग की लपटें उठी तो राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बैंक्वेट हाल में रखा सजावट का सामान व सड़क के किनारे बैंक्वेट हॉल के सामने खड़ी कार भी आग की भेंट चढ़ गई। बैंक्वेट हॉल में आग लगने से मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
बैंक्वेट हॉल के मालिक हंसराज ने बताया कि उनके बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह का कार्यक्रम था। बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की थी। आतिशबाजी के दौरान एक चिंगारी तीसरी मंजिल पर बने कमरे में जा गिरी। जहां सजावट का सामान रखा हुआ था। इसके बाद आग फैल गई और आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें देख लोग एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंची बैंक्वेट हॉल के गेट के सामने खड़ी कार भी जल गई थी।
मची अफरा-तफरी
बैक्वेट हॉल में रोहतक से बरात आई थी। बरात में काफी आतिशबाजी की गई। शादी समारोह में जब फेरे चल रहे थे तो अचानक से बैंक्वेट हॉल से आग की लपटें उठने लगी। यह देखकर बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग बैंक्वेट हॉल के मुख्य गेट के पास बने भवन की ऊपरी मंजिल में लगी थी। इसकी वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
बरोदा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई थी। सूचना के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। अभी आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
- रमेश कुमार, मुख्य अग्निशामक, दमकल विभाग, गोहाना