फोटो 33: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में लगी आग के बाद हुआ नुकसान। संवाद
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार को महाजन फाउंड्री फैक्टरी की छत में अचानक आग लग गई। फैक्टरी में अलग-अलग धातुओं से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं। फैक्टरी कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फैक्टरी संचालक ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आग लगने की सूचना पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र व गन्नौर से दमकल गाड़ियों मौके पर पहुंची, लेकिन आग ने फैक्टरी की छत को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गाड़ियों ने मिल कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फैक्टरी एक महीने पहले ही शुरू की गई थी। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग लगने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।