फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेड़ी गुर्जर रोड पर नालों की सफाई न होने से भरा पानी

Fri, 08 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 35: सोनीपत के गन्नौर में खेड़ी गुर्जर रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी गुर्जर रोड पर नालों की सफाई न होने से हालात बिगड़ गए हैं। सड़क के दोनों ओर बने नालों में लंबे समय से गंदगी जमी हुई है, जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही। इसके चलते अब बारिश का पानी नालों से ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां कई वाहन चालक जलभराव में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कई बार नगर पालिका अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें