सोनीपत। ओमेक्स सिटी के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। चालक ने धुआं निकलता देख गाड़ी की गति को धीमा कर बाहर छलांग लगा दी। इसके बाद कार फुटपाथ पर चढ़ गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से कार ढांचे में बदल गई।
गांव गढ़ शहजानपुर निवासी वेद सिंह दिवाली के दिन कार में सवार होकर गांव से रेवली की तरफ जा रहे थे। जब वह ओमेक्स सिटी के पास पहुंचे तो इंजन से धुआं उठने लगा। उन्होंने कार की गति कम की तो अचानक आग लग गई। उन्होंने खिड़की खोलकर बाहर छलांग लगा दी। कार सडक़ किनारे फुटपाथ पर चढ़ गई। आग भड़क गई और पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। आग से कार जलकर ढांचे में बदल गई। चालक ने राहगीरों की मदद से अग्निशमन विभाग को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।