फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होंडा सिटी कार की डिग्गी खोलते ही लगी आग

Sat, 18 Nov 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21. सोनीपत के महलाना रोड पर होंडा सिटी कार में लगी आग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। महलाना रोड पर शुक्रवार देर शाम को होंडा सिटी कार की डिग्गी खोलते ही आग लग गई। चालक ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक कार जलकर ढांचा बन चुकी थी।
विज्ञापन

उप दमकल अधिकारी विनोद ढुल ने बताया कि गांव भठगांव निवासी अमित कुमार कार में सवार होकर सामान खरीदने के लिए सोनीपत आए थे। उन्होंने कार डीसी जैन कॉलेज के पास सड़क के किनारे खड़ी कर दी। खरीदारी करने के बाद सामान रखने के लिए कार की डिग्गी खोली तो उसमें से धुआं उठा और आग लग गई। चालक अमित ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-23 व नगर निगम कार्यालय से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाईं। कार में आग लगने से पास की अकादमी में धुआं भर गया। वहां पर पढ़ रहे युवक बाहर निकल गए।

फोटो 21. सोनीपत के महलाना रोड पर होंडा सिटी कार में लगी आग। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें