फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एचपीसीएल की गैस पाइपलाइन में लगी आग

Mon, 21 Apr 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गैस पाइपलाइन से उठती आग की लपटे। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेस 1 स्थित 201 नंबर कंपनी के पास एचपीसीएल की गैस पाइपलाइन लीक होने से उसमें आग लग गई। आग की ऊंची लपटे उठती देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद थी। बिजली आपूर्ति चालू हुई तो अचानक पोल से कोई चिंगारी चैंबर के अंदर पड़ी और उसने पाइपलाइन में छेद कर दिया। छेद होने के बाद आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम और एचपीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एचपीसीएल के अधिकारियों ने गैस सप्लाई बंद कर दी। दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर वह तब तक नहीं बुझी जब तक पाइपलाइन से गैस नहीं खत्म हो गई। दमकल कर्मचारी करीब आधे घंट की मशक्कत के बाद आग बुझा सके। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
किसकी लापरवाही से खुली पड़ी गैस पाइपलाइन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बुझाने के बाद देखा गया कि गैस पाइपलाइन में बहुत बड़ा छेद हुआ है। उससे ज्यादा मात्रा में गैस निकलने के कारण आग की लपटे काफी ऊंची उठ रही थीं। गैस पाइपलाइन पर पानी की पाइपलाइन गुजारने के लिए चैंबर बनाया गया था। चैंबर के अंदर से गैस पाइपलाइन बिना ढके होने के कारण ऊपर ही दिखाई दे रही थी। उसे शायद किसी ने पत्थर मारकर तोड़ दिया हो या कहीं न कहीं आग लगने के कारण पाइप में बड़ा छेद है। उनका कहना है कि गैस पाइपलाइन को खुला छोड़ने में किस विभाग ने लापरवाही है, इसकी जांच कर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
विज्ञापन

गैस पाइपलाइन को कर्मचारियों ने रिपेयर कर ठीक कर दिया है। गैस पाइपलाइन से किसी भी फैक्टरी में सप्लाई न होने के कारण गैस पाइपलाइन को चालू नहीं किया है। उसे रिपेयर करके छोड़ दिया है। -तेजपाल सिंह, एचपीसीएल अधिकारी।

फोटो 28- सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गैस पाइपलाइन से उठती आग की लपटे। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें