सोनीपत में लगी आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान की छत का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया। दुकानदार संजीव उर्फ कालू ब्रेजा ने बताया कि आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
खरखौदा शहर के दिल्ली चौक स्थित जवाहरलाल हार्डवेयर स्टोर में रविवार सुबह षण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दुकान में रखे पेंट और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही समय में लपटों ने पूरे प्रतिष्ठान को घेर लिया, जिससे अंदर रखा हार्डवेयर का सामान जलकर राख हो गया। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान की छत का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया। दुकानदार संजीव उर्फ कालू ब्रेजा ने बताया कि आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर उन्होंने अपनी दुकानों से सामान बाहर निकाल लिया, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाला जा सका। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।