फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: थप्पड़ मारने पर हुए झगड़े में चाकू मारकर की थी हत्या, दो नामजद समेत पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव लाठ में शादी समारोह के दौरान किशोर की हत्या करने के मामले में परिजनों ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि शादी समारोह के दौरान थप्पड़ मारने को लेकर हुए झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव लाठ निवासी सिकंदर ने पुलिस को बताया कि वीरवार का गांव करेवड़ी निवासी जयकेश बरात लेकर उनके परिवार में बीरा की बेटी सजना से शादी करने आया था। शादी में बरातियों ने शराब पी रखी थी। रात को फेरों के दौरान कुछ व्यक्ति घर से बाहर निकल रहे थे तो शराब के नशे में बराती रितिक ने सिकंदर को थप्पड़ मार दिया था। कारण पूछने के बाद वह झगड़ा करने लगा। उसके बाद उनमें मारपीट हो गई थी। झगड़े का शोर सुनकर लाठ निवासी गुरमीत, अजय (17), गांव जागसी का किशोर और गांव गुहणा का सावन मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान रितिक ने अपने साथी कालू और अन्य को बुला लिया था। रितिक ने अजय को पेट में चाकू मार दिया था। कालू और उसके साथियों ने किशोर, गुरमीत और सावन पर भी हमला कर दिया था। उन्होंने चारों पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था। जहां उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अजय का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। अजय टाइल लगाने का काम सीख रहे थे। अजय के तीन और भाई हैं। अजय भाइयों में सबसे बड़े थे। अजय के पिता मेहनत मजदूरी कर घर चलाते हैं। परिजन रवि, अमित, बलवान सिंह, राजेश, रिंकू, सन्नी, विजयपाल, सतपाल व अमित ने महिला मेडिकल कॉलेज में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और सरकार से गुहार लगाई कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें